येशु आने वाला है (Yeshu Aane Wala) क्या है? :-
येशु आने वाला है (Yeshu Aane Wala) एक हिंदी क्रिश्चियन ( Christian ) वेबसाईट है:- इसमें हम बाइबल की शिक्षाओं को विभिन्न तरीके से लोगों तक पहुंचाते हैं। जिसमें लेख के द्वारा बाइबल की कहानियों को बताना, सुसमाचार का प्रचार करने का तरीका समझना, और बाइबल के विभिन्न पहलुओं को लोगों तक पहुंचाना शामिल है। यह सारा काम हमारे टीम के द्वारा किया जाता है।
हमारे टीम के सभी सदस्य अपनी मर्जी से अपनी रूची के अनुसार दूसरों के आत्मिक जीवन में वृद्धि के लिए, बाइबिल की जानकारी को पाठको तक पहुचाने हेतु समर्पित हैं। येशु आने वाला है (Yeshu Aane Wala) वेबसाईट में आप कविताएँ, बाइबिल की कहानियां, आत्मिक प्रोत्साहन देने वाली लेख, बाइबिल के महान लोगों की लघु जीवन की कहानियां, हिंदी लघु संदेश, और पवित्र शास्त्र का गहनता से अध्ययन शामिल हैl
येशु आने वाला है (Yeshu Aane Wala) का उद्देश्य :-
येशु आने वाला है (Yeshu Aane Wala) वेबसाईट का मुख्य उद्देश्य लोगों को यीशु मसीह के आगमन के बारे में याद दिलाना, और उन लोगों को यीशु मसीह के दूसरे आगमन के लिए जागरूक और तैयार करना है। और लोगों को ये भी बताना है, कि हम यीशु मसीह के दूसरे आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि लोगो तैयार रह सके। इसलिए हर एक विश्वासी अपने जीवन, अपने काम, और अपने समय के बारे में सावधान रहें। क्योंकि प्रभु यीशु मसीह जल्द ही वापस आने वाले हैं।
इसलिए हमें बाइबिल में उसके दूसरे आगमन की चेतावनी दी गई है, कि हम उनकी शानदार वापसी के लिए तैयार रहें। जैसा कि बाइबिल में लिखा है। हे प्रभु के लोगों प्रभु में बने रहो ताकि जब येशु प्रकट हो हमें हियाव हो, और हम सब उसके सामने लज्जित न होने पाएं। (1 यूहन्ना 2:28,)
इस वेबसाइट पर आपको मिलने वाली जानकारी –
- Bible message
- Bible stories
- Bible Sermon Notes
- Bible Related Videos
- Bible Web-Stories
- Sunday School Stories
- And More
येशु आने वाला है (Website) टीम :-

Founder :- yeshuaanewalahai.com
(Lives in India, and serving God as a family there.)
Animesh Kumar एक Pastor और सुसमाचार प्रचारक व बाइबिल शिक्षक है। जो “YESHU AANE WALA HAI” के Founder है। ये Online और Offline दोनों तरह से बाइबिल की शिक्षा लोगों को देते है। इन्होने “YESHU AANE WALA HAI” की स्थापना 2020 में किया था।

Co-Founder :- yeshuaanewalahai.com
(Lives in Toronto, Canada and serving God as a family there.)
भाई सजी जैकब (Saji Jacob) “YESHU AANE WALA HAI” में बाइबिल स्टडी, और आत्मिक शिक्षा देते हैं, ये एक सुसमाचार प्रचारक और बाइबिल शिक्षक है। जो Toronto, Canada में रहते है, और वहां पर सुसमाचार प्रचार (Evangelism) करते हैं।
टीम के सदस्य और कार्य :-
- इस वेबसाईट के सभी कार्य को भाई अनिमेष कुमार (Animesh Kumar) संभालते हैं, जो एक पास्टर हैं।
- भाई सजी जैकब (Saji Jacob) बाइबिल स्टडी, और आत्मिक शिक्षा देते हैं, जो एक सुसमाचार प्रचारक हैं। जो Toronto, Canada में रहते है, और वहां पर सुसमाचार प्रचार (Evangelism) करते हैं।
- बहन दिव्या (Divya) जो इस वेबसाईट में लेखों को लिखने और उन्हें बाइबिल से जांचने में सहयता करती हैं। बहन दिव्या एक प्राइवेट जॉब भी करती है।
इस वेबसाईट के लेखों में जो भी कहानियाँ और सरमन लिखे गए हैं, उन्हें हमने बाइबिल से लिया है। हमारे लेखों द्वारा हमारा उद्देश्य किसी भी धर्म सम्प्रदाय या जाति या समूह को ठेस पहुंचाना नहीं है। हमारे टीम का उद्देश्य केवल लोगों को प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताना और बाइबल की शिक्षा को देना है।